भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 12 मई को राजधानी भोपाल में इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस आयोजन में फ्रांस की कई प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल होंगे। कॉन्क्लेव का उद्देश्य मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना और फ्रांस के साथ दीर्घकालिक औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करना है।इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में एग्रीकल्चर, ईवी, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, स्किल डेवलपमेंट, ऑटोमोबाइल, फार्मा, पर्यटन, टेक्सटाइल और डिफेंस सेक्टर पर विशेष फोकस रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक निवेशकों को राज्य की औद्योगिक नीतियों, निवेश सुविधाओं और अधोसंरचना विकास की जानकारी देंगे।कॉन्क्लेव में फ्रांस के राजदूत सहित सनोफी, डसॉल्ट सिस्टम्स, सिस्ट्रा, सूफलेट माल्ट, ईडीएफ, एंजी, डेकाथलॉन, लैक्टालिस और जियोडिस इंडिया जैसी प्रमुख कंपनियों की भागीदारी प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न निवेश प्रस्तावों पर चर्चा होगी और कई एमओयू भी साइन किए जाएंगे।राज्य सरकार का मानना है कि इस आयोजन से मध्यप्रदेश को तकनीकी सहयोग, स्किल डेवलपमेंट, रिसर्च पार्टनरशिप और निवेश के नए अवसर मिलेंगे। प्रदेश के 60 से 80 उद्योग प्रतिनिधियों और फ्रांसीसी कंपनियों के बीच बी-2-बी एवं बी-2-जी बैठकें भी आयोजित होंगी।कॉन्क्लेव के तहत फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण किया, जबकि 12 मई को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भीमबेटका रॉक शेल्टर्स का दौरा भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम में “अनलॉकिंग मध्यप्रदेश: पॉलिसी, पार्टनरशिप्स एंड पाथवेज फॉर सस्टेनेबल इन्वेस्टमेंट” विषय पर विशेष पैनल चर्चा आयोजित होगी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब केवल निवेश आमंत्रित करने वाला राज्य नहीं, बल्कि वैश्विक औद्योगिक सहयोग और तकनीकी साझेदारी का उभरता हुआ केंद्र बन चुका है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सेहत विशेष: शीशम के पत्ते कई रोगों में फायदेमंद, जानिए उपयोग और सावधानियां पीएम मोदी की अपील पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार को घेरा