झाबुआ : राजेश सोनी. //झाबुआ जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में बुरहानपुर से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस देवेंद्र कुमार पाटीदार ने झाबुआ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान एसपी व डीआईजी डॉ. शिव दयाल सिंह ने उन्हें जिले की कमान सौंपी और अपनी कुर्सी पर बैठाकर जिम्मेदारी हस्तांतरित की। पदभार ग्रहण के बाद नए एसपी देवेंद्र पाटीदार ने स्पप्ट किया कि उनकी प्राथमिकता सख्त लेकिन व्यवहारिक पुलिसिंग रहेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल में काम करने का उन्हें पहले भी अनुभव है और इसी कारण झाबुआ में काम करने को लेकर वे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, धार जैसे आदिवासी जिले में कार्य करने का अनुभव रहा है। झाबुआ भी बेहद महत्वपूर्ण जिला है। यहां जनता के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था विकसित की जाएगी। हमारा बेसिक फोकस लॉ एंड ऑर्डर, क्राइम कंट्रोल और क्राइम डिटेक्शन पर रहेगा। नए एसपी ने कहा कि जिले में बढ़ते साइबर अपराध, महिला अपराध और नशे के नेटवर्क पर विशेष रणनीति के साथ कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था सुधारने और छोटी-छोटी लेकिन आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर भी पुलिस गंभीरता से काम करेगी।जिले में अपराधियों पर कार्यवाही ही नहीं,बल्कि सामाजिक बुराईयों के खिलाफ भी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ट्रेैफिकव्यवस्था सुधारना, सडक दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता में रहेगा । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जनगणना 2027 के अंतर्गत शत प्रतिशत कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का कलेक्टर ने किया सम्मान मामला रतलाम फूलमाल सडक निर्माणबेहतर सुविधा मिलेगी