इंदौर में बड़ा हादसा इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के राजमोहल्ला क्षेत्र में मंगलवार अल सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नगर निगम की सफाई मित्र महिला पर एक निजी यात्री बस के ऊपर से भारी पार्सल गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार नगर निगम ज़ोन-2 में कार्यरत सफाई मित्र सुनीता बाली सुबह सफाई कार्य कर रही थीं। इसी दौरान पास में खड़ी एक निजी यात्री बस पर पार्सल लोड किए जा रहे थे। तभी अचानक करीब एक क्विंटल वजन का भारी पार्सल महिला के ऊपर गिर पड़ा। पार्सल के वजन से महिला नीचे दब गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने तुरंत महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार महिला को शरीर में कई जगह गंभीर चोटें और फ्रैक्चर हुए हैं। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उपचार जारी है।घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बस के ऊपर से अचानक भारी पार्सल नीचे गिरता है और महिला उसकी चपेट में आ जाती हैं।सूचना मिलने के बाद नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का हालचाल जाना। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित गोदाम को सील किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और लोडिंग-अनलोडिंग प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वोट देना अब विशेषाधिकार, हर नागरिक को उपलब्ध नहीं पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा