एमआर-3 रोड पर गैस टंकी में लगी आग, पुलिस ने सूझबूझ से पाया काबूइंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित एमआर-3 रोड पर रविवार अलसुबह गैस टंकी में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रहवासी क्षेत्र और गैस लाइन पास होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई और बड़े विस्फोट की आशंका जताई जाने लगी। हालांकि इंदौर पुलिस की तत्परता, साहस और सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार इंदौर पुलिस द्वारा प्रतिदिन की तरह प्रभात गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एमआर-3 रोड स्थित सनसिटी के पास एक खाली प्लॉट में रखी गैस टंकी में आग लग गई है और एक व्यक्ति झुलस गया है।सूचना मिलते ही एसीपी हीरानगर श्रीमती रूबीना मिजवानी, लसूड़िया और विजय नगर की एफआरवी टीम सहित बीट महालक्ष्मी नगर के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस जवानों ने बिना समय गंवाए जोखिम उठाते हुए गैस टंकी में लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया। पुलिस की सूझबूझ और बहादुरी के चलते संभावित बड़ा हादसा टल गया और आसपास के रहवासियों ने राहत की सांस ली।घटना में भगवान सिंह पिता समर सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी सरस्वती नगर इंदौर झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई, साहस और मानवीय संवेदनशीलता की जमकर सराहना की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सफाई मित्र महिला पर बस से गिरा भारी पार्सल, गंभीर घायल; CCTV में कैद हुई घटना पूर्व विधायक स्व. अश्विन जोशी को नम आंखों से अंतिम विदाई