इंदौर। महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों एवं सोशल मीडिया के खतरों से जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “Stay Safe Online – Be Aware Be Secure for Women and Girls” विषय पर एक दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहने, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस सेमिनार में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, डीसीपी राजेश त्रिपाठी, डीसीपी अमन सिंह राठौड़, डीसीपी सुनील मेहता सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वहीं रेनैसां यूनिवर्सिटी, आईपीएस एकेडमी, सामाजिक संस्था “आस” के सदस्य, छात्र-छात्राएं और महिला पुलिसकर्मी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह ने स्वागत उद्बोधन के साथ की। उन्होंने डिजिटल डिसिप्लिन और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ब्लैकमेलिंग, फेक प्रोफाइल, ऑनलाइन फ्रेंडशिप, डेटा चोरी और मानसिक शोषण जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। महिलाओं और बच्चियों को निजी जानकारी साझा न करने, संदिग्ध लिंक और ऐप्स से बचने तथा सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी गई।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में आत्मनियंत्रण, सावधानी और विवेकपूर्ण निर्णय लेना बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तुरंत पुलिस और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने की अपील की।कार्यक्रम में डॉ. दिव्यादित्य कोठारी, डॉ. मनीता सक्सेना और वरिष्ठ पत्रकार रचना जोरी ने साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया प्राइवेसी और डिजिटल व्यवहार को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं पैनल डिस्कशन में महिला सुरक्षा, सहमति, गोपनीयता और पीड़ित हितैषी कार्रवाई जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।सेमिनार के दौरान उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को साइबर हेल्पलाइन, डिजिटल फ्रॉड से बचाव, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग और सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चाय चौकी कैफे फायरिंग मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद इंदौर में 16 राजस्व निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश