इंदौर। स्कीम नंबर-78 स्थित चाय चौकी कैफे में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मामले में पुलिस थाना लसुड़िया ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित कई मामले दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को फरियादी आर्यन पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका दोस्त ऋषभ सिंह राजपूत से चाय चौकी कैफे में विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों पक्ष राजीनामे के लिए कैफे पहुंचे, जहां कहासुनी के दौरान ऋषभ ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और एक्टिवा से पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। घटना के दौरान कैफे में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। इसी दौरान आरोपी का साथी हेनी उर्फ निखिल गोस्वामी पिस्टल लेकर मौके से फरार हो गया था।मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह राजपूत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फरार आरोपी हेनी उर्फ निखिल गोस्वामी की लगातार तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर पिंक सिटी निरंजनपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर भागने के प्रयास में आरोपी गिर गया, जिससे उसके हाथ और पैर में चोट आई।पुलिस ने आरोपी हेनी उर्फ निखिल गोस्वामी (22) निवासी एमआर-10 अमरापुरी इंदौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल पिस्टल जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिल्ली की राजनीति में बढ़ी हलचल, NDA के पुराने सहयोगी के अलग होने की अटकलें तेज महिलाओं और बालिकाओं की डिजिटल सुरक्षा पर इंदौर पुलिस का विशेष सेमिनार आयोजित