इंदौर। प्रदीप चौधरी। प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने जिले के राजस्व निरीक्षकों (Revenue Inspectors) के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। 8 मई 2026 को जारी आदेश के अनुसार जिले के कुल 16 राजस्व निरीक्षकों और प्रभारी राजस्व निरीक्षकों की नवीन तहसील एवं कार्यालयों में पदस्थापना की गई है।जारी आदेश के तहत शुभम तिवारी और विशाल शर्मा को जूनी इंदौर भेजा गया है, जबकि प्रभारी राजस्व निरीक्षक श्री कैलाश चौधरी को भिचौली हप्सी से खुडैल स्थानांतरित किया गया है। संगीता पन्द्राम को जूनी इंदौर से भिचौली हप्सी तथा मुकेश सिंह पटेल को कॉलोनी सेल से देपालपुर भेजा गया है।इसी तरह श्रीराम राठौर को कनाड़िया से खुडैल, रामलाल खेडेकर को खुडैल से राऊ, अनिल किराड़े को देपालपुर से कनाड़िया और पठान ब्राम्हणे को राऊ से कॉलोनी सेल पदस्थ किया गया है। पूजा भावसार को खुडैल से जूनी इंदौर तथा प्रभारी राजस्व निरीक्षक कुशदास बैरागी को राऊ से भिचौली हप्सी भेजा गया है।इसके अलावा शंकर डाबर को डॉ. अंबेडकर नगर-महू से राऊ, ओ.पी. पाण्डे को डॉ. अंबेडकर नगर-महू से मल्हारगंज और धनसिंह रावत को हातोद से मल्हारगंज स्थानांतरित किया गया है। वहीं अरूण कुमार तिवारी को मल्हारगंज से कॉलोनी सेल तथा अकलेश सरमंडल को कॉलोनी सेल से हातोद भेजा गया है।कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित एसडीएम और तहसीलदारों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिलाओं और बालिकाओं की डिजिटल सुरक्षा पर इंदौर पुलिस का विशेष सेमिनार आयोजित तीन दिन के युद्धविराम पर बनी सहमति, कैदियों की अदला-बदली भी होगी: ट्रंप