इंदौर। इंदौर में नरेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जोन-01 नगरीय इंदौर का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालयीन अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी ली।नवागत डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने आमजन के लिए प्रभावी और बेहतर पुलिसिंग देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन छत्रीपुरा पुलिस की कार्रवाई, 168 बीयर केन के साथ आरोपी गिरफ्तार AI से स्मार्ट होगा रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, वेटिंग टिकट कन्फर्मेशन का मिलेगा सटीक अनुमान