इंदौर। इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छत्रीपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हॉट स्पॉट चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 168 बीयर केन यानी कुल 84 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 23 हजार 520 रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार शहर में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-04 सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल और एसीपी सराफा विजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना छत्रीपुरा पुलिस ने विशेष टीम गठित कर हॉट स्पॉट और संदिग्धों की चेकिंग शुरू की थी।8 मई 2026 को गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर उसमें अवैध अंग्रेजी शराब मिली।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित सिसोदिया निवासी ग्राम मिर्जापुर राऊघाट सागर, थाना देपालपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल कोतवाली टीआई लाइन अटैच नरेंद्र सिंह रावत ने संभाला डीसीपी जोन-01 इंदौर का पदभार