इंदौर। जोन-04 नगरीय इंदौर में नवागत पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुनील मेहता (IPS) ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली।इस दौरान डीसीपी मेहता ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में बेहतर एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की बात कही।उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने के निर्देश भी दिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट इंदौर में अति. पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) का पदभार ग्रहण