नई दिल्ली। प्रदीप चौधरी। राजधानी दिल्ली की राजनीति में इन दिनों अचानक हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का एक पुराना सहयोगी दल गठबंधन से दूरी बना सकता है। हालांकि अभी तक किसी भी दल की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लगातार हो रही बैठकों, फोन कॉल्स और बंद कमरों में चल रही चर्चाओं ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है।सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से सहयोगी दलों के बीच राजनीतिक समीकरणों को लेकर मंथन जारी है। वहीं विपक्षी दल भी इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि गठबंधन में कोई बड़ा बदलाव होता है तो इसका असर राष्ट्रीय राजनीति और आगामी चुनावी रणनीतियों पर भी पड़ सकता है।फिलहाल सभी की निगाहें अगले 24 घंटों पर टिकी हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि जल्द ही कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है, जो दिल्ली की राजनीति का पूरा समीकरण बदल सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मप्र में भर्ती, प्रशिक्षण और हत्या कांड का खुलासा सुर्खियों में चाय चौकी कैफे फायरिंग मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद