वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भेंट की गई विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की सफलता के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब देश के प्रमुख मंदिरों और महत्वपूर्ण सरकारी लैंडमार्क्स पर पारंपरिक भारतीय समय गणना बताने वाली विशेष वैदिक घड़ियां लगाई जाएंगी।मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। योजना के पहले चरण में देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में इन वैदिक घड़ियों की स्थापना की जाएगी।काशी विश्वनाथ मंदिर के बाद अब गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर और फिर महाकालेश्वर मंदिर में यह घड़ियां लगाई जाएंगी। इसके बाद राम मंदिर सहित देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय में भी इन घड़ियों को स्थापित करने की योजना है।बताया जा रहा है कि यह दुनिया की पहली ऐसी घड़ी है, जो भारतीय पारंपरिक वैदिक समय पद्धति के अनुसार समय की गणना और प्रदर्शन करती है। इस पहल को भारतीय संस्कृति, परंपरा और वैज्ञानिक विरासत से जोड़कर देखा जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भारत में रहना है, तो ‘वन्देमातरम’ कहना होगा? कांग्रेस का किसान चक्काजाम आंदोलन किसानों को गुमराह करने वाला : जयपाल सिंह चावड़ा