भोपाल। जयपाल सिंह चावड़ा ने कांग्रेस के किसान चक्काजाम आंदोलन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह आंदोलन किसानों को गुमराह करने और प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपनी राजनीतिक छवि चमकाने के लिए किसानों और आम जनता को परेशान कर रहे हैं।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि कांग्रेस को किसानों के हित की चिंता करने से पहले अपने शासनकाल की जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय किसानों पर गोलियां चलाई गईं और उन्हें कर्जमाफी के झूठे वादों से डिफॉल्टर बनाया गया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों के प्रति संवेदनशील हैं और स्वयं गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। भाजपा सरकार किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई क्षेत्र बढ़ने से इस वर्ष बंपर उत्पादन हुआ है। सरकार किसानों के पसीने की कीमत समझती है और एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पहले 78 लाख टन गेहूं खरीदी की मंजूरी थी, जिसे बढ़ाकर लगभग 100 लाख टन तक किया गया है।उन्होंने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता लगातार कांग्रेस को नकार रही है। भाजपा सरकार ने किसानों के ऋण का लगभग 2800 करोड़ रुपये का भुगतान कर राहत दी है, समर्थन मूल्य बढ़ाया है और बोनस भी दिया है।प्रदेशभर में कांग्रेस के आंदोलन के विरोध में भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दीं। इंदौर में मंत्री तुलसीराम सिलावट, सागर में मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, छिंदवाड़ा में सांसद विवेक बंटी साहू सहित अन्य नेताओं ने कांग्रेस के आंदोलन की आलोचना की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देशभर के प्रमुख मंदिरों और सरकारी भवनों में लगेगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई में त्योंथर तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू अनिल त्रिपाठी 9500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार