किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल चावड़ा ने CM डॉ. मोहन यादव का जताया आभारभोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए विकास एवं जनकल्याणकारी फैसलों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है।उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक में लगभग 38 हजार 555 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिससे प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिलेगी और सभी वर्गों को लाभ पहुंचेगा।चावड़ा ने बताया कि सरकार ने दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के लिए 2442.04 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और प्रदेश दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। इस योजना के तहत उन्नत बीज, उत्पादन बढ़ोतरी, भंडारण और प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जाएगा।इसके साथ ही राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी मिलने को उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय बताया। उनका कहना है कि इससे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और सरकार व व्यापारिक समुदाय के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसान, व्यापारी और आमजन के हित में लगातार कार्य कर रही है, जिससे मध्यप्रदेश आर्थिक रूप से और मजबूत बनेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 3.37 करोड़ के घोटाले में सहकारी संस्था के अध्यक्ष सहित कई पर केस दर्ज दक्षिण अफ्रीका में आदमखोर मगरमच्छ के पेट से मिले इंसानी अवशेष