भूमि बिक्री में अनियमितता और राशि गबन के आरोप, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआरइंदौर। प्रदीप चौधरी।।करण गृह निर्माण सहकारी संस्था से जुड़े करीब 3.37 करोड़ रुपए के कथित घोटाले में संस्था के अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों और संबंधित कंपनियों के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (EOW) ने मामला दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, संस्था की भूमि को शासन द्वारा तय गाइडलाइन के अनुसार लगभग 3.37 करोड़ रुपए में बेचा जाना था, लेकिन आरोप है कि इसे मात्र 50 लाख रुपए में बेच दिया गया, जिससे संस्था को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।जांच में यह भी सामने आया कि भूमि बिक्री से प्राप्त राशि को नियमों के विपरीत निजी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया और बाद में नकद निकासी कर गबन किया गया। आरोप है कि इस प्रक्रिया में अध्यक्ष और उनके परिजनों से जुड़ी कंपनियों का उपयोग किया गया।प्रकरण में करण गृह निर्माण सहकारी संस्था, तेजकरण इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, रामकुंवर बिल्डर्स एंड डेवलपर्स सहित संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष विजय राठी, नम्रता राठी तथा अन्य पदाधिकारियों को आरोपी बनाया गया है।जांच रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2008-09 में ही इस अनियमितता के संकेत मिल गए थे, जिसमें पाया गया कि भूमि का विक्रय निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत किया गया। साथ ही, संस्था के खाते में जमा करीब 3.37 करोड़ रुपए की राशि का उपयोग सदस्यों के हित में नहीं किया गया, बल्कि उसका दुरुपयोग किया गया।ईओडब्ल्यू की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि राशि के ट्रांसफर के लिए निजी कंपनियों का सहारा लिया गया और बाद में धन का गबन किया गया।मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420 और 120-बी के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी गुना की सतर्कता से गुमशुदा महिला सकुशल बरामद मंत्रिपरिषद के फैसलों से विकास को गति, किसान-व्यापारी हितों को बढ़ावा