बड़नगर पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी आदर्श शाह अब भी फरारबड़नगर//उज्जैन जिले के बड़नगर में अनाज व्यापारी की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में बड़नगर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार व टीम ने फरार आरोपी निलेश शाह (45) निवासी ग्राम पलदुना को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को फरियादी अंशुल जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता राजेंद्र कुमार जैन की अनाज की दुकान के पास ही आरोपी निलेश शाह और उसके पुत्र आदर्श शाह की दुकान है। गल्ला खरीदने को लेकर हुए विवाद में दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें राजेंद्र जैन को छाती, पेट और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।मामले में पुलिस ने धारा 103(1), 351(3), 296(b), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने लगातार दबिश और मुखबिर की सूचना पर जिला धार में घेराबंदी कर आरोपी निलेश शाह को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं, सह-आरोपी आदर्श शाह (19) की तलाश जारी है।पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।इस कार्रवाई में बड़नगर थाना पुलिस की टीम ने अहम भूमिका निभाई, जिनकी सराहना की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में सड़क सुरक्षा को नई मजबूती, CSR के तहत ट्रैफिक पुलिस को मिले संसाधन जीआरपी गुना की सतर्कता से गुमशुदा महिला सकुशल बरामद