Tufnets Private Limited ने रिफ्लेक्टिव जैकेट्स, बैरिकेड्स और ड्रॉप गेट्स किए प्रदानइंदौर। देश के स्वच्छतम शहरों में अग्रणी इंदौर में सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। Tufnets Private Limited ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत इंदौर ट्रैफिक पुलिस को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए हैं। कंपनी द्वारा ट्रैफिक पुलिस विभाग को 263 रिफ्लेक्टिव जैकेट्स, 21 मेटल बैरिकेड्स और 7 ड्रॉप गेट्स प्रदान किए गए हैं। ये संसाधन विशेष रूप से व्यस्त सड़कों पर यातायात प्रबंधन और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।बढ़ते यातायात दबाव के बीच, खासकर रात के समय और कम दृश्यता की परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए रिफ्लेक्टिव जैकेट्स उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। वहीं, बैरिकेड्स और ड्रॉप गेट्स ट्रैफिक कंट्रोल, मार्ग डायवर्जन और भीड़ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाएंगे।इस पहल से न केवल ट्रैफिक पुलिस की कार्यक्षमता में सुधार होगा, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी सड़कें अधिक सुरक्षित बनेंगी। बेहतर यातायात प्रबंधन से दुर्घटनाओं में कमी आने और सुचारू आवागमन में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि Tufnets Private Limited समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी जारी रखेगी।वहीं, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विभाग को अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से करने में सहायता मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता में भी बढ़ोतरी होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चुनाव: मोदी-शाह की जोड़ी का तोड़ नहीं अनाज व्यापारी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, एक दिन का रिमांड
You must be logged in to post a comment.