भोपाल। शहर की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण पत्र सौंपा। पत्र में शहर के सभी बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों को एक समान समय पर बंद कराने की मांग की गई है।सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि वर्तमान में भोपाल में बाजार बंद होने को लेकर अलग-अलग व्यवस्थाएं लागू हैं। न्यू मार्केट, एमपी नगर, संत हिरदाराम नगर, बीएचईएल बरखेड़ा, इंद्रपुरी सोनागिरि, 6 नंबर मार्केट, 10 नंबर मार्केट, लखेरापुरा और सराफा चौक जैसे प्रमुख बाजार रात 10 बजे तक बंद हो जाते हैं, जबकि पुराने भोपाल के काजी कैंप, लक्ष्मी टॉकीज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रॉयल मार्केट, जीपीओ, इमामी गेट, राजू टी-स्टाल, जिंसी-जहांगीराबाद, सब्बन चौराहा, इतवारा और बुधवारा क्षेत्र के बाजार रातभर खुले रहते हैं।उन्होंने कहा कि इस असमान व्यवस्था के कारण शहर में “दो कानून” जैसी स्थिति बन गई है, जिससे अपराधियों को बढ़ावा मिलता है और कानून व्यवस्था प्रभावित होती है। सांसद ने सभी बाजारों के लिए एक समान बंदी समय निर्धारित करने की मांग की।पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बरगी डैम हादसे पर भोपाल में उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस का हल्का बल प्रयोग भीषण गर्मी में राहत: ग्राम पंचायत भांग्या में निःशुल्क जल सेवा टैंकर सेवा शुरू