भोपाल। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा नीट (यूजी) 2026 परीक्षा रविवार 3 मई 2026 को भोपाल शहर के 33 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगी। जिला प्रशासन एवं परीक्षा प्रबंधन द्वारा सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षार्थियों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें तथा परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर लें, ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें और समय से पहले केंद्र पहुंचें। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को हल्के कपड़े एवं हल्के जूते या सैंडल पहनकर आने की सलाह दी गई है।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा परीक्षा केंद्र पर ही काला बॉल पेन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की लेखन सामग्री साथ लाने की अनुमति नहीं होगी।सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर जमा किए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थी अपनी अतिरिक्त प्रति सुरक्षित रखें। साथ ही प्रवेश पत्र के अनुरूप पासपोर्ट एवं पोस्टकार्ड साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य रहेगा।जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा नियमों का पालन करते हुए समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से परीक्षा में शामिल होने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा कांड में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय गिरफ्तार, दिल्ली से झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई भोपाल में एमपी नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित स्मोकिंग सामग्री बेचने वाले 4 आरोपी दबोचे