भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (12वीं) द्वितीय परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 04 मई 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर छात्रों को अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। मंडल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी नियम एवं निर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे।माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव द्वारा 01 मई 2026 को जारी इस आदेश से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो निर्धारित समय-सीमा में आवेदन नहीं कर सके थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन झूठे आतंकी आरोपों में 14 साल जेल: मोहम्मद आमिर खान की दर्दनाक दास्तान मौजूदा श्रमिक असंतोष के निहितार्थ