भोपाल/खरगोन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बुधवार सुबह खरगोन जिले के कतरगांव स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। महेश्वर में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री बिना पूर्व सूचना केंद्र पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उनके साथ चाय भी पी। मुख्यमंत्री ने केंद्र पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों पर छाया, बैठने की व्यवस्था, तौल कांटों की संख्या में वृद्धि, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण, बारदाना, नेट कनेक्शन सहित अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। किसानों को अब जिले के किसी भी केंद्र पर अपनी उपज बेचने की सुविधा दी गई है।सरकार ने गेहूं खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए चमक विहीन गेहूं, सूकड़े दानों और क्षतिग्रस्त दानों की स्वीकृत सीमा में भी बढ़ोतरी की है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके।प्रदेश में अब तक 9.83 लाख किसानों द्वारा 60.84 लाख मीट्रिक टन गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुक किए जा चुके हैं, जबकि 5 लाख से अधिक किसानों से 22.70 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इस वर्ष सरकार ने 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित किया है।मुख्यमंत्री के इस औचक दौरे को किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी के रूप में देखा जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में बड़ा हादसा: चौथी मंजिल से लिफ्ट गिरने पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी घायल तमिलनाडु एग्जिट पोल में बड़ा ट्विस्ट: स्टालिन से आगे निकले विजय, CM पद के लिए जनता की पहली पसंद