चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल ने राज्य की राजनीति में बड़ा मोड़ ला दिया है। ताजा सर्वेक्षणों के अनुसार, अभिनेता से नेता बने तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय मुख्यमंत्री पद की पसंद में मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से आगे निकलते दिखाई दे रहे हैं।एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक, 37 प्रतिशत लोगों ने विजय को अगला मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जताई है, जबकि डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को 35 प्रतिशत समर्थन मिला है। इससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर जनता के बीच कड़ी टक्कर बनी हुई है।पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी को 22 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला, जबकि बीजेपी नेता अन्नामलाई महज 2 प्रतिशत पर सिमट गए। नाम तमिलर काची के नेता सीमन को 3 प्रतिशत समर्थन प्राप्त हुआ।हालांकि मुख्यमंत्री पद की व्यक्तिगत पसंद में विजय आगे हैं, लेकिन सरकार गठन के अनुमान में डीएमके की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। अधिकांश एग्जिट पोल्स के अनुसार, एमके स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके दोबारा सत्ता में वापसी कर सकती है।वहीं विजय की पार्टी TVK अपने पहले ही चुनाव में प्रभावशाली प्रदर्शन करती दिख रही है। विभिन्न सर्वे एजेंसियों के अनुसार TVK को 18 से लेकर 120 सीटों तक मिलने के अनुमान लगाए जा रहे हैं, जिससे राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।अब सभी की नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि तमिलनाडु की सत्ता पर कौन काबिज होगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीएम डॉ. मोहन यादव का अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र निरीक्षण, किसानों से किया संवाद ईरान की खौफनाक चेतावनी: ‘हार्ट अटैक’ देने वाले नए हथियार का दावा, ट्रंप की नाकेबंदी पर बढ़ा तनाव