भोपाल। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मजदूर दिवस (1 मई) पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। एमपी नगर स्थित मध्य एड. कार्यालय में आयोजन समिति के सदस्य चौथी मंजिल से लिफ्ट द्वारा नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक लिफ्ट दरवाजा खुला होने की स्थिति में नीचे गिर गई। हादसे में आयोजन समिति के कई प्रमुख पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में आयोजन समिति के संयोजक रिजवान अहमद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्यालय प्रभारी दिलीप सिंह भदौरिया, प्रदेश महासचिव सुनील त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ संयोजक अनीता चौबे, सह संयोजक प्रगति सक्सेना, सादिया खान और सत्यप्रकाश शामिल हैं।हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। रिजवान अहमद सिद्दीकी को पैर में फ्रैक्चर होने के कारण नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार सेज अस्पताल में जारी है। सुनील त्रिपाठी को सबसे अधिक चोटें आई हैं। दिलीप भदौरिया के पैर, अनीता चौबे के घुटने और प्रगति सक्सेना के पेट में गंभीर चोटें बताई गई हैं।गंभीर हादसे के बावजूद आयोजन समिति के सदस्यों का हौसला कायम है। सभी ने संकल्प जताया है कि वे हर हाल में 1 मई के मजदूर दिवस आयोजन में शामिल होंगे। संगठन से जुड़े साथियों और शुभचिंतकों ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन बंगाल: मताधिकार पर डाका या जनतंत्र का अपहरण! सीएम डॉ. मोहन यादव का अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र निरीक्षण, किसानों से किया संवाद