तेहरान/वॉशिंगटन। अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक बार फिर तीखी चेतावनी जारी की है। ईरानी नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल शहराम ईरानी ने दावा किया है कि तेहरान जल्द ही ऐसा नया हथियार सामने लाएगा, जिससे दुश्मन देशों में भय का माहौल पैदा होगा और उन्हें “दिल का दौरा” तक पड़ सकता है।सरकारी मीडिया से बातचीत में ईरानी कमांडर ने कहा कि यह हथियार दुश्मनों के बेहद करीब है और इसके इस्तेमाल से विरोधी शक्तियां गंभीर परिणाम भुगतेंगी। हालांकि, उन्होंने हथियार की प्रकृति या तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की।यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के बदले अमेरिकी आर्थिक नाकेबंदी हटाने की मांग की गई थी।ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर 100 से अधिक जवाबी हमले किए हैं तथा होर्मुज जलडमरूमध्य पर सख्त नियंत्रण स्थापित कर दिया है। ईरान के अनुसार अब इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को उसकी अनुमति आवश्यक होगी।कमांडर शहराम ईरानी ने अमेरिकी कार्रवाई को “समुद्री डकैती” बताते हुए आरोप लगाया कि अमेरिकी बलों ने ईरानी जहाजों को निशाना बनाया और चालक दल को बंधक बनाया है।वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका ईरान पर दबाव बनाए रखेगा और उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। ट्रंप ने कहा कि आर्थिक नाकेबंदी सैन्य कार्रवाई से अधिक प्रभावी साबित होगी।मध्य पूर्व में लगातार बढ़ते इस तनाव ने वैश्विक सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात और बिगड़े, तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और तेल बाजार पर भी पड़ सकता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन तमिलनाडु एग्जिट पोल में बड़ा ट्विस्ट: स्टालिन से आगे निकले विजय, CM पद के लिए जनता की पहली पसंद केवड़ा: सुगंध ही नहीं, स्वास्थ्य का भी खजाना; जानिए औषधीय गुण और उपयोग के तरीके