जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध जलाशय में बड़ा हादसा सामने आया है। खमरिया टापू के समीप पर्यटकों से भरा एक क्रूज अनियंत्रित होकर जलाशय में डूब गया। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई पर्यटक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। View this post on Instagram प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रूज पर कुल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे। इनमें से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 4 शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। शेष यात्रियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ, पुलिस, गोताखोरों और प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि हादसा अचानक हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में क्षमता से अधिक सवारियां होने और मौसम खराब होने के कारण संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा मानकों में लापरवाही की भी जांच की जाएगी।घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जलाशय के विस्तृत क्षेत्र में सर्च लाइट और आधुनिक उपकरणों की सहायता से लापता लोगों की तलाश जारी है।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और पहचान की प्रक्रिया जारी है।इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन वैष्णो देवी से लौटते परिवार पर काल बनकर टूटी आग: अलवर एक्सप्रेसवे पर चलती कार में जिंदा जले 5 लोग उत्तराखंड के चकराता में दिखी अनोखी शादी की मिसाल: एक मंडप में पांच भाइयों का विवाह, दुल्हनें खुद लेकर पहुंचीं बारात