अलवर/श्योपुर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे मध्यप्रदेश को झकझोर दिया। राजस्थान के अलवर जिले के मौजपुर क्षेत्र में वैष्णो देवी से लौट रहे श्योपुर निवासी परिवार की अर्टिगा कार अचानक आग का गोला बन गई, जिसमें सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे जयपुर रेफर किया गया है।पुलिस के अनुसार हादसा मौजपुर स्थित एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर के पास रात करीब 11:15 बजे हुआ। चलते वाहन में अचानक आग लगने से कुछ ही पलों में पूरी कार लपटों में घिर गई। आशंका जताई जा रही है कि सीएनजी सिस्टम या शॉर्ट सर्किट के कारण आग तेजी से फैली, जिससे अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।सूचना मिलते ही लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। वाहन के भीतर से केवल कंकाल और अस्थियां बरामद हुईं।मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक नाबालिग बच्ची शामिल हैं। सभी मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। शवों की स्थिति इतनी भयावह थी कि पहचान के लिए डीएनए सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है।इस हृदयविदारक हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।श्रद्धा यात्रा से लौट रहा परिवार कुछ ही क्षणों में हादसे का शिकार हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन मंडप में फिल्मी ड्रामा: दुल्हन ने दूल्हे की जगह प्रेमी को पहनाई वरमाला, शादी टूटी बरगी जलाशय में दर्दनाक हादसा: पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 मौतें, कई लापता