इंदौर। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, तकनीकी रूप से उन्नत और प्रभावी बनाने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में अब आधुनिक ड्रोन तकनीक को दैनिक पुलिस कार्यवाही, यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों में शामिल किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को डीआरपी लाइन इंदौर में अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का विस्तृत डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किया गया। इस दौरान हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, नाइट विज़न, रियल-टाइम वीडियो ट्रांसमिशन, लाइट्स और माइक जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। इन ड्रोन का उपयोग भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, यातायात व्यवस्था सुधारने तथा आपदा प्रबंधन में किया जाएगा। आगजनी, दुर्घटना और अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं समन्वय स्थापित करने में भी यह तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ड्रोन लैब टेक्नोलॉजी लिमिटेड, अहमदाबाद द्वारा विकसित तीन प्रकार के ड्रोन प्रस्तुत किए गए, जिनमें फायर फाइटिंग ड्रोन, अग्निशमन ड्रोन और सन ड्रोन शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाना है। नई तकनीक के माध्यम से अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ड्रोन तकनीक का लाइव प्रदर्शन किया गया। इंदौर पुलिस का यह नवाचार शहर की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन विद्यार्थियों को रील और रियल लाइफ का अंतर समझना जरूरी: सेमीनार में मिला मार्गदर्शन चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त हुए विजय यादव
You must be logged in to post a comment.