भोपाल/सतना। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने चित्रकूट विकास प्राधिकरण, जिला सतना में नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। शासन द्वारा विजय यादव को चित्रकूट विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार यह नियुक्ति मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा-40 के तहत की गई है। विजय यादव को पदभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों, मुख्यमंत्री कार्यालय और जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।इस नियुक्ति को चित्रकूट क्षेत्र के विकास कार्यों में नई गति देने वाला कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर यह फैसला क्षेत्रीय विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में इंदौर पुलिस का बड़ा कदम, आधुनिक ड्रोन तकनीक से होगी निगरानी एमपी पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, कार्यवाहक निरीक्षक अरुणा वाहने का छिंदवाड़ा तबादला