छतरपुर। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर 1 मई को राजधानी भोपाल में विशाल महाआंदोलन आयोजित किया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में होने वाले इस आंदोलन में प्रदेशभर से हजारों पत्रकार शामिल होंगे।इस आंदोलन में भाग लेने के लिए छतरपुर जिले से जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह सेंगर के नेतृत्व में 25 वाहनों का बड़ा काफिला 30 अप्रैल को भोपाल के लिए रवाना होगा। जिले के पत्रकार साथी दोपहर 12 बजे स्थानीय सर्किट हाउस से राजधानी के लिए प्रस्थान करेंगे।संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, संभागीय महासचिव प्रतीक खरे, संभागीय उपाध्यक्ष भरत चौरसिया, जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह सेंगर एवं जिला महासचिव संजय सक्सेना ने जिले के सभी पत्रकारों से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में लगातार पत्रकारों पर हमले बढ़ रहे हैं और कई मामलों में झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। ऐसे में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना बेहद आवश्यक है। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन कविता – दस्तावेज और नियम..? दिनदहाड़े SBI बैंक में 52 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बनाया बंधक