भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जोरदार चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा में जब देश की आधी आबादी को अधिकार देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्तुत किया गया था, तब कांग्रेस, डीएमके, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकारों पर कुठाराघात करने का काम किया।डॉ. यादव ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार ने परिसीमन आयोग के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक को पारित करने का अनुरोध किया, लेकिन कांग्रेस ने पहले की तरह इस महत्वपूर्ण मुद्दे से दूरी बनाकर भागने का प्रयास किया।मुख्यमंत्री ने इसे महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। भाजपा ने इसे महिला सम्मान और सशक्तिकरण का मुद्दा बताया, जबकि कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए गए।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नारी शक्ति वंदन अधिनियम आने वाले समय में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को नई दिशा दे सकता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जुर्माने की सख्ती बनाम सिस्टम की लापरवाही: क्या सड़क सुरक्षा सिर्फ जनता की जिम्मेदारी है? उज्जैन में धारा 163 लागू: कलेक्टर ने जारी किए सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश