इंदौर। प्रदीप चौधरी।।सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस ने एक नई पहल करते हुए “यातायात जागरूकता डिजिटल रथ” का शुभारंभ किया है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इस विशेष अभियान की शुरुआत की।यह डिजिटल रथ शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर भ्रमण कर नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। रथ में हेलमेट की आकर्षक प्रतिकृति, डिजिटल स्क्रीन, ऑडियो-विजुअल सिस्टम और जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।रथ के जरिए सड़क सुरक्षा से जुड़ी लघु फिल्में, वीडियो क्लिप और महत्वपूर्ण संदेश प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि नागरिक हेलमेट उपयोग, यातायात संकेतों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति प्रेरित हो सकें।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का पालन करे और स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखे।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी, ट्रैफिक प्रहरी, पुलिस अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इंदौर पुलिस का यह अभियान शहर में सुरक्षित, सुव्यवस्थित और जिम्मेदार यातायात संस्कृति विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में ‘ट्रैफिक प्रहरी’ अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, 3557 नागरिक बने यातायात व्यवस्था के सहभागी जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश