इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और बेहतर बनाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा संचालित “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान को नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 3557 जागरूक नागरिक पुलिस के साथ जुड़कर विभिन्न चौराहों पर यातायात प्रबंधन में सहयोग दे रहे हैं।सोमवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने यातायात व्यवस्था में सराहनीय योगदान देने वाले ट्रैफिक प्रहरियों रीना पुरोहित, डॉ. समीर खान, पीयूष लोदवाल और अशफाक अली को प्रशस्ति पत्र, शील्ड एवं उपहार देकर सम्मानित किया।पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन और यातायात प्रबंधन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है, ताकि शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।उन्होंने बताया कि ट्रैफिक प्रहरी अभियान के तहत नागरिक अपनी सुविधा अनुसार समय और स्थान का चयन कर चौराहों पर यातायात पुलिस की सहायता कर सकते हैं। इसके लिए क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है।इंदौर पुलिस का मानना है कि आमजन की सहभागिता से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन खजराना में सामूहिक निकाह सम्मेलन: 12 जोड़ियों ने सादगी से बसाया नया घर, समाज को दिया सकारात्मक संदेश इंदौर में यातायात जागरूकता डिजिटल रथ का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया संदेश