इंदौर। शहर में अपराध नियंत्रण और वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जूनी इंदौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 4 दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पिछले एक महीने से लगातार वाहन चोरी की शिकायतें सामने आ रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान की।27 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि देवश्री टॉकीज के सामने एक संदिग्ध युवक चोरी की एक्टिवा बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर विशाल उर्फ बहरा (27 वर्ष), निवासी बी.के. हरिजन कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 4 वाहन चोरी करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की स्कूटी और एक्टिवा जब्त कीं।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी विशाल एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता सहित प्रधान आरक्षक किशोर, मुकेश, धर्मेंद्र तथा आरक्षक श्याम और योगेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इंदौर पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। View this post on Instagram View this post on Instagram वाट्सअप – 7693937495 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर यातायात पुलिस की हेलमेट जागरूकता रैली: सड़क सुरक्षा का दिया संदेश जुर्माने की सख्ती बनाम सिस्टम की लापरवाही: क्या सड़क सुरक्षा सिर्फ जनता की जिम्मेदारी है?