इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.12 ग्राम एमडी ड्रग्स, डिजिटल तोल मशीन, मोबाइल फोन और टोयोटा फॉरच्यूनर गाड़ी सहित करीब 42 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशानुसार शहर में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की जांच कर रही थी।कार्रवाई के दौरान शिवालय रोड क्षेत्र में एक टोयोटा फॉरच्यूनर गाड़ी में बैठे संदिग्ध युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदकिशोर वोरा उर्फ वंश निवासी मुसाखेड़ी इंदौर बताया।गाड़ी की तलाशी लेने पर सीलिंग बॉक्स के पास छिपाकर रखी गई 11.12 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.10 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही वाहन से डिजिटल तोल मशीन और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कॉस्मेटिक शॉप में काम करता है और अवैध लाभ कमाने के लिए सस्ते दामों में ड्रग्स खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों में बेचता था।आरोपी के खिलाफ अपराध शाखा थाना में अपराध क्रमांक 55/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब ड्रग्स के स्रोत और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।क्राइम ब्रांच के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 25 प्रकरण दर्ज कर 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खजराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 ग्राम से अधिक MD ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख का माल जब्त नाबालिग अपहरण केस सुलझाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित, पुलिस कमिश्नर ने जवानों को किया पुरस्कृत