इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में उत्कृष्ट पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की साप्ताहिक परंपरा के तहत सोमवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस दौरान पलासिया थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चों के अपहरण और फिरौती मांगने वाले मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा बच्चों को सकुशल परिजनों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इसके अलावा एमडी ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, अंधे कत्ल का खुलासा, वाहन चोरी के मामलों में सफलता और बेहतर यातायात प्रबंधन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया।पुलिस कमिश्नर ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा के लिए समर्पित कार्य करने वालों को प्रोत्साहन देना जरूरी है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी तरह प्रभावी, संवेदनशील और जिम्मेदार पुलिसिंग करने के लिए प्रेरित किया।इंदौर पुलिस की यह पहल न केवल पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा रही है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत कर रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: फॉरच्यूनर कार से 11.12 ग्राम MD ड्रग्स बरामद, आरोपी गिरफ्तार राजनैतिक व्यंग्य-समागम