इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर ज़ोन (ग्रामीण) के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग ने रविवार को कार्यालय में संभाग स्तरीय कानून-व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर ज़ोन के सभी जिलों की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की।बैठक में डीआईजी निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा सहित इंदौर ग्रामीण, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और बड़वानी जिलों के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकसआईजी ने वर्ष 2025 में दर्ज अपराधों की जिलेवार समीक्षा करते हुए महिला अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध, साइबर फ्रॉड, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, लंबित प्रकरणों और स्थाई वारंटों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।मुख्य निर्देश:महिला अपराधों में समयसीमा में चालान पेश कर दोषसिद्धि बढ़ाने पर जोरचोरी, वाहन चोरी, लूट जैसे अपराधों पर सख्ती से नियंत्रणसंवेदनशील क्षेत्रों और बाजारों में जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देशपुराने अपराधियों की नियमित निगरानीसाइबर फ्रॉड मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत दिलानास्कूल-कॉलेजों व सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर जागरूकता अभियानलंबित शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन मामलों का प्राथमिकता से निराकरणमाइक्रो बीट प्रणाली के जरिए बदमाशों और संदिग्धों का डेटाबेस तैयार करनात्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देशसंवेदनशील पुलिसिंग पर जोरआईजी अनुराग ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ किया जाए और पुलिसिंग व्यवस्था को जनविश्वास के अनुरूप प्रभावी बनाया जाए।बैठक में स्पष्ट किया गया कि अपराधों पर अंकुश लगाने, लंबित मामलों के निराकरण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी जिलों में जवाबदेही तय की जाएगी। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 7 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों की कमान बदली इंदौर-उज्जैन संभाग में अपराध और हादसों की भरमार: