इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) द्वारा जारी आदेश के तहत सात निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण थानों के थाना प्रभारियों को बदला गया है, वहीं अपराध शाखा में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।प्रमुख तबादले:निरीक्षक तारेश सोनी को थाना लसुड़िया से अपराध शाखा भेजा गयानिरीक्षक जितेन्द्र यादव को थाना तुकोगंज से अपराध शाखा स्थानांतरित किया गयानिरीक्षक राजकुमार यादव को अपराध शाखा से थाना लसुड़िया की जिम्मेदारी दी गईकार्यवाहक निरीक्षक जितेन्द्र चौहान को अपराध शाखा से थाना तुकोगंज भेजा गयाकार्यवाहक निरीक्षक वेदेन्द्र सिंह कुशवाहा को मल्हारगंज से एरोड्रम थाना सौंपा गयाकार्यवाहक निरीक्षक तरुण भाटी को एरोड्रम से अपराध शाखा भेजा गयाकार्यवाहक निरीक्षक नीरज कुमार बिरथरे को रक्षित केंद्र से मल्हारगंज थाना प्रभारी बनाया गयाप्रशासनिक उद्देश्यइस बदलाव का उद्देश्य शहर में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाना, थानों की कार्यप्रणाली को मजबूत करना तथा पुलिसिंग व्यवस्था में नई ऊर्जा लाना बताया गया है।पुलिस विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग रीवा बन गया शुक्ला कंपनी लिमिटेड- कुंवर विनोद इंदौर ग्रामीण ज़ोन में कानून व्यवस्था पर सख्त समीक्षा: आईजी अनुराग ने अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश