खरगोन/इंदौर। प्रदीप चौधरी।। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत भोमवाडा तहसील सनावद जिला खरगोन के सचिव जितेंद्र सिंह पंवार और सरपंच पति चिंताराम भोमारे को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है।लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, ग्राम भोगवाढा निवासी कविता यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए 1 लाख 25 हजार रुपए स्वीकृत हुए थे। यह राशि चार किश्तों में मिलनी थी, जिसमें दो किश्तें पहले ही मिल चुकी थीं। तीसरी और चौथी किश्त की कुल 65 हजार रुपए की राशि जारी करने के बदले आरोपियों द्वारा 8 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।पीड़िता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की थी। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद 27 अप्रैल 2026 को ट्रैप दल का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान सचिव जितेंद्र सिंह पंवार की मौजूदगी में सरपंच पति चिंताराम भोमारे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 एवं भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत लोकायुक्त कार्यालय से संपर्क करें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनेक्शन में इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई मेगा जॉब फेयर-2026 में 3200 युवाओ को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट