धमकी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, बिल्डर को धमकी दिलाने में भूमिका कबूलीइंदौर। आमिर खान । शहर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े धमकी मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी सोनू उर्फ रितेश खंगार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकी दिलाने में अपनी भूमिका स्वीकार की है। क्राइम ब्रांच अधिकारियों के अनुसार, पहले से गिरफ्तार आरोपी राजपाल चन्द्रावत से पूछताछ के दौरान सोनू का नाम सामने आया था। राजपाल को खरगोन से प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाया गया था, जहां पूछताछ में उसने अपने साथी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनू को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले से मारपीट, हत्या के प्रयास, चाकूबाजी, बलवा और घर में घुसकर हमला करने जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में गहराया जल संकट, पार्षद ने निगम प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त जारी करने के नाम पर रिश्वतखोरी, लोकायुक्त ने सचिव और सरपंच पति को रंगे हाथों पकड़ा