इंदौर। प्रदीप चौधरी।। व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए हाई कोर्ट ने रविवार को विशेष इमरजेंसी सुनवाई करते हुए शिवाजी मार्केट पर प्रस्तावित कार्रवाई पर स्टे आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट एडवोकेट मनीष यादव ने बताया कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिन भी तत्काल सुनवाई की गई।व्यापारियों की ओर से दायर याचिका में प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती दी गई थी, जिस पर न्यायालय ने गंभीरता दिखाते हुए फिलहाल स्थगन आदेश प्रदान किया। कोर्ट के इस फैसले से शिवाजी मार्केट के व्यापारियों में राहत की लहर है। एडवोकेट मनीष यादव के अनुसार, न्यायालय ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों के अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती और मामले की विस्तृत सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखी जाएगी।इस निर्णय को व्यापारिक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे हजारों कारोबारियों को तत्काल राहत मिली है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन म.प्र. जनअभियान परिषद एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा गांव-2 में चलाया जा रहा है जल संचयन अभियान इंदौर में हैहयवंशीय क्षत्रिय ताम्रकार कसेरा समाज का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न