इंदौर। शहर में निवेश के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने एफएमसीजी और कोल्ड ड्रिंक व्यापार में मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी सत्यविंद चावला ने फरियादियों को शीतल पेय और FMCG कारोबार में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान उसने हरसिमरन सिंह अरोरा, जयंत रिजवानी और रासिका प्रधान के साथ मिलकर “फ्रेश लिंक इंटरप्राइजेस” नाम से फर्म बनाई और करीब 27 लाख रुपये का निवेश करवाया।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने निवेश की राशि को व्यापार में लगाने के बजाय निजी खर्चों, कर्ज चुकाने और अन्य कार्यों में इस्तेमाल किया। गोदाम की जांच में रखा माल खराब और एक्सपायरी के करीब मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि व्यापार केवल दिखावे के लिए संचालित किया जा रहा था।बैंक खातों की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने निवेश की रकम को अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया। आरोपी ने शपथ पत्र में भी साझेदारों को गुमराह करने और राशि के दुरुपयोग की बात स्वीकार की है।क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खजराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला तस्कर व राजस्थान का ड्रग सप्लायर गिरफ्तार, 15 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त व्हाट्सएप रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर 80 हजार की मांग, लसुड़िया पुलिस ने 2 आरोपी पकड़े