इंदौर/खरगोन, प्रदीप चौधरी । भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोकायुक्त इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झिरन्या ब्लॉक (जिला खरगोन) के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) प्रभात परमार्थी को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आवेदक सुभाष बर्डे, निवासी अनकवाड़ी (तहसील भगवानपुरा, जिला खरगोन) की शिकायत पर ट्रैप आयोजित किया गया। आवेदक ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी, जो शासकीय प्राथमिक विद्यालय भेड़िया फलिया में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत है, का नवंबर 2025 का वेतन अनुमोदन लंबित है।शिकायत के अनुसार, वेतन जारी कराने के एवज में तत्कालीन संकुल प्राचार्य एवं वर्तमान BEO प्रभात परमार्थी ने 2 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आवेदक रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने लोकायुक्त से संपर्क किया। शिकायत के सत्यापन के बाद 25 अप्रैल 2026 को ट्रैप दल गठित किया गया।कार्रवाई के दौरान आरोपी ने अपने ज्योति नगर स्थित निवास पर जैसे ही रिश्वत की राशि स्वीकार की, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान के नेतृत्व में आरक्षक आशीष शुक्ला, रामेश्वर निगवाल, चंद्रमोहन बिष्ट, अनिल परमार, आशीष आर्य सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को दें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन स्वर्गीय डी.पी. सिंह (दाऊ साहब) की पुण्यतिथि पर 10वी एवं 12वी के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल