रीवा। युवा समाजसेवी रोहित सिंह बघेल (बरौं) के नेतृत्व में स्व. डी.पी.(दाऊ साहब) की पुण्यतिथि पर 10वी एवं 12वी के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। दिनांक 24/04/2026 को स्वर्गीय डी.पी. सिंह (दाऊ साहब) की पुण्यतिथि थी जिसे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनकी पुण्यतिथि पर 10वी एवं 12वी कक्षा में 80% से ज्यादा अंक लाने वाले छात्र/ छात्राओं को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के हाथों उपहार, गमछा और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रवीण त्रिपाठी, B.O. सिरमौर एस. के. त्रिपाठी, विनय सिंह, उमेश सिंह, अतुल त्रिपाठी, समाजसेवी अनमोल मिश्रा, ज्ञानेंद्र तिवारी, अजय पटेल पूर्व सरपंच बरौं उपस्थति रहे।

कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो द्वारा स्वर्गीय डीपी सिंह (दाऊ साहब) के प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि दी गयी।

कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने कक्षा 10वी के अंकिता पांडे पिता अम्बि‌का प्रसाद पाण्डेय 94.8%, अर्पित साहू पिता बलिकरण साहू 85.4%, निशांत साकेत पिता शशि साकेत 81%, लक्ष्य तिवारी पिता दुष्यन्त तिवारी 93.4%, प्रकाश साहू पिता रमेश साहू 83.6%,
संकल्प मिश्रा पिता पंकज कुमार मिश्रा 90.2%, संदीप साहू पिता बृजेश साहू 85.8%, अंकित प्रजापति पिता मोलई प्रजापति 82.6%, अंजली पटेल पिता दिलराज पटेल 85.2%, नव्या सिंह पिता राजेश सिंह 94.2%, जया सिंह पिता लेोकेन्द्र नाथ सिंह 81.2%, आस्था गुप्ता पिता प्रदीप गुप्ता 82.4%, स्नेहा द्विवेदी पिता रामबोल द्विवेदी 92.8%, रिषभ भार्गव पिता बालेन्द्रशेखर भार्गव 88.8% और कक्षा 12वी के आशीष साहू पिता महेश साहू 83.4%,
रेशमी सिंह पिता बृजेश सिंह 76.4%,
देवाशीष सोनी पिता रामायण प्रसाद सोनी 71.4%, हनुमान शुक्ला पिता अरुण शुक्ला 70.6%. को उपहार,गमछा एवं प्रसंसा पत्र देकर उनके मनोबल को बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दी, ताकि उनका मनोबल बढ़े और गांव, जिला और प्रदेश में अपना और अपने माता पिता का नाम रोशन कर सके।

कार्यक्रम में ऋषभ सिंह, मनीष रावत, ऋषि सिंह, दिलराग पटेल सहित भारी संख्या में गांव के युवा, बुजुर्ग एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बरौं के सभी शिक्षक गण उपस्थिति रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading