इंदौर, 24 अप्रैल 2026। पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से इंदौर नगरीय पुलिस द्वारा उप निरीक्षकों एवं निरीक्षकों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) आर.के. सिंह, सभी जोन के पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं एडीपीओ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में थानों की कार्यप्रणाली, जांच प्रक्रिया और व्यवहारिक पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।कमिश्नर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देशपुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी व्यावसायिक दक्षता के साथ करने पर जोर देते हुए कई अहम दिशा-निर्देश दिए— फरियादियों की समस्याओं की प्राथमिकता से सुनवाई और समाधान अपराध पंजीयन में पारदर्शिता और लंबित मामलों से बचाव जांच कार्य में गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन बीट प्रणाली को मजबूत कर क्षेत्र में सतत निगरानी संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई महिला, बच्चों और कमजोर वर्गों के मामलों में विशेष संवेदनशीलता तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग टीम वर्क और समन्वय के साथ कार्य ईमानदारी, अनुशासन और जवाबदेही के साथ कर्तव्यों का पालन कार्यशाला में अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक व्यवहारिक जानकारी दी गई और विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनकी दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया गया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन अज्ञात कारणों से शिवम हार्डवेयर की दुकान में लगी भयंकर आग, लाखो का सामान जलकर खाक MP पुलिस में तबादला सूची जारी: नक्सल क्षेत्रों से 18 अधिकारी वापस, 18 नए अधिकारियों की तैनाती