पीड़ित दुकानदार ने आर्थिक मदद की प्रशासन से लगाई गुहार।

जवा,रीवा। जिले के जवा तहसील मुख्यालय में बीती रात्रि करीब 12 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से शिवम हार्डवेयर की दुकान में आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया।

दुकान में रखे लाखो के पेंट, प्राइमर,सीसीटीवी कैमरे, LED टीवी जलकर खाक हो गए साथ ही पेंट बनाने वाली मशीन भी खराब हो गई। जब तक दुकानदार को पता चला, तब तक मे काफी देरी हो चुकी थी। आग से लगभग 6 से 7 लाख का नुकसान हुआ है।

जिसके लिए दुकानदार समयलाल गुप्ता ने शासन प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

प्रोपाइटर समयलाल गुप्ता ने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार बीती रात्रि करीब 12 बजे के आसपास दुकान में आग लगी थी प्लास्टिक की दुर्गंध आ रही थी तो किसी ने ध्यान नही दिया, लेकिन आग अंदर ही अंदर जल रही थी। जिस कारण से जानकारी नही लग पाई, सुवह करीब 6 बजे जब दुकान आंकर देखा तो अंदर से आग और धुंए निकल रहे थे तब कही जाकर पता चला।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading