नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। राघव चड्ढा ने दावा किया है कि राज्यसभा में AAP के 10 में से 7 सांसद उनके साथ हैं, जिससे दो-तिहाई संख्या पूरी होती है और दलबदल विरोधी कानून के तहत उनकी सदस्यता सुरक्षित रहेगी।“पार्टी अपने मूल्यों से भटक गई” प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा कि AAP अपने मूल सिद्धांतों और नैतिकताओं से भटक चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब देशहित के बजाय निजी हितों के लिए काम कर रही है। चड्ढा ने कहा, “मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति था, इसलिए आज मैं खुद को पार्टी से अलग कर रहा हूं।”चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में दो-तिहाई से अधिक सांसद भाजपा में विलय का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल समेत अन्य नेताओं के भी साथ आने का दावा किया, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।AAP नेतृत्व का पलटवारइस घटनाक्रम पर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने इसे “पंजाबियों को दिया गया धक्का” बताया, जबकि मान ने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा से पंजाब विरोधी रही है।वहीं, AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि वे राज्यसभा सभापति को पत्र लिखकर राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को अयोग्य घोषित करने की मांग करेंगे।राजनीतिक माहौल गर्मAAP की स्थापना के 12 वर्षों में यह सबसे बड़ी टूट मानी जा रही है। भाजपा में शामिल होने के दौरान नेताओं का स्वागत किया गया और मिठाई भी खिलाई गई। इस घटनाक्रम के बाद राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन ऑटो मे छूटे सोने-चांदी के आभूषणो से भरे बैग को रीवा सिविल लाइन पुलिस ने बरामद कर महिला को किया सुपुर्द भीषण गर्मी से स्कूली बच्चे बेहाल, कई जिलों में छुट्टियां घोषित, छतरपुर में आदेश का इंतजार