भोपाल। प्रदीप चौधरी। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा निरीक्षकों एवं कार्यवाहक निरीक्षकों के बड़े स्तर पर तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश नक्सल प्रभावित जिलों बालाघाट और मंडला में तैनात अधिकारियों की सेवा अवधि पूर्ण होने के बाद जारी किया गया है।2 साल की सेवा पूरी कर लौटे अधिकारीआदेश के तहत नक्सल क्षेत्रों में दो वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कुल 18 अधिकारियों को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से—सुनील उईके (बालाघाट से छिंदवाड़ा)अंतिम पवार (मंडला से खरगोन)गोपाल घासले (मंडला से नर्मदापुरम)अशोक कुमार ननामा (बालाघाट से धार)पुष्प करण मुवेल (मंडला से बड़वानी)महेंद्र सिंह राठौर (बालाघाट से भोपाल नगरीय)नक्सल क्षेत्रों में नई तैनातीवहीं, 18 नए अधिकारियों को आगामी दो वर्षों के लिए बालाघाट और मंडला जिलों में पदस्थ किया गया है। इनमें प्रमुख नाम—प्रकाश चंद्र सेन (जीआरपी भोपाल से मंडला)सत्येंद्र रघुवंशी (रतलाम से मंडला)रवि ठाकुर (राजगढ़ से मंडला)राजेश कहारे (सीहोर से बालाघाट)रोहित पटेल (उज्जैन से बालाघाट)गगन बादल (उज्जैन से बालाघाट)पुलिस स्थापना बोर्ड से मिली मंजूरीयह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) द्वारा जारी किया गया है। इसका उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस बल की कार्यक्षमता बनाए रखना और नियमित रोटेशन सुनिश्चित करना है।महत्वपूर्ण निर्देश भी जारीसंबंधित जिलों में कार्य आवंटन का निर्णय पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा किया जाएगा।स्थानांतरण नीति 2021 के तहत अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।निलंबित अधिकारियों को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा और इसकी जानकारी मुख्यालय को दी जाएगी।इस तबादला सूची को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला, कमिश्नर ने दिए अहम दिशा-निर्देश ऑटो मे छूटे सोने-चांदी के आभूषणो से भरे बैग को रीवा सिविल लाइन पुलिस ने बरामद कर महिला को किया सुपुर्द