नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ी राजनीतिक हलचल का दावा सामने आया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वे पार्टी छोड़ रहे हैं और दावा किया कि AAP के दो तिहाई सांसद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे।“पार्टी अपने मूल रास्ते से भटक गई”राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने 15 वर्षों तक पार्टी के लिए काम किया, लेकिन अब पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से हट गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब देशहित के बजाय निजी स्वार्थों के लिए काम कर रही है, इसलिए वे AAP से अलग हो रहे हैं।BJP में शामिल होने का ऐलानप्रेस कॉन्फ्रेंस में चड्ढा ने कहा कि वे और उनके साथ कई सांसद भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं, जिन पर जनता ने लगातार समर्थन दिया है।अन्य नेताओं ने भी छोड़ा साथइस दौरान संदीप पाठक ने भी पार्टी से अलग होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जुड़े रहने के बावजूद अब वे AAP से अपने रास्ते अलग कर रहे हैं।इन नेताओं के शामिल होने का दावाराघव चड्ढा ने दावा किया कि उनके साथ विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राज्यसभा चेयरमैन को भी सूचित कर दिया गया है।राजनीतिक गलियारों में हलचल तेजइस दावे के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर आम आदमी पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन सेहत विशेष: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं आसान घरेलू उपाय पीएम मोदी 28 अप्रैल को दो नई ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी