इंदौर, प्रदीप चौधरी। हीरा नगर थाना क्षेत्र में हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था, जब आठ साल के मासूम के सामने उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद, हत्या में बदलाजानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को सुरेंद्र साहू अपने साले की शादी की सालगिरह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक खड़ी करने को लेकर उनका क्षेत्र के कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सुरेंद्र पर चाकू और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।घटना के दौरान सुरेंद्र का आठ वर्षीय बेटा मौके पर मौजूद था, जो अपने पिता को बचाने की गुहार लगाता रहा। लेकिन गंभीर चोटों के चलते सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद हुआ प्रदर्शन, पुलिस ने दिया था कार्रवाई का आश्वासनघटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आम वाला चौराहे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और चक्काजाम किया था। मौके पर पहुंची पुलिस और डीसीपी ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।सभी आरोपी गिरफ्तार, आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिसपुलिस ने आसपास के लोगों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी गौरी नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और नशे के आदी हैं। पुलिस अब उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है। इंदौर हत्याकांड: 6 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों के नाम आए सामनेइंदौर। हीरा नगर थाना क्षेत्र में बेटे के सामने पिता की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ताजा जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपियों में आशीष राजपूत, आकाश और विवेक (साथियों सहित) के नाम सामने आए हैं।पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी आशीष और आकाश घटना के बाद फरार होकर सागर के पास ग्राम बिनाका में अपने रिश्तेदार के यहां छिप गए थे, जहां से पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया। मामले में कुल 6 आरोपी हैं, जिनमें 3 वयस्क और 3 नाबालिग शामिल बताए जा रहे हैं।जांच में यह भी सामने आया है कि सभी आरोपी नशे के आदी हैं और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन नकली साधुओं के नशीले प्रसाद से महिला यात्री की मौत, रेलखंड पर सनसनीखेज घटना बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान, आजादी के बाद सर्वाधिक वोटिंग दर्ज