कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में कुल 91.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो आजादी के बाद अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।यह मतदान पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदाताओं की भारी भागीदारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं।विशेषज्ञों का मानना है कि यह रिकॉर्ड मतदान आने वाले चरणों के लिए भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संकेत दे सकता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: बेटे के सामने पिता की हत्या करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार RJD के पूर्व विधायक के आवास पर बड़ी कार्रवाई, पांच थानों की पुलिस ने मारी रेड